रेड जोन जिले में कोरोना विस्फोट, 87 नए संक्रमित मिले

corona

इंदौर।आकाश धोलपुरे

मध्यप्रदेश(madhypradesh) में कोरोना (corona) की रफ्तार धीमी होने के बजाय तेज होती जा रही है। आए दिन जिलों के हालात बिगड़ते जा रहे है और नए नए मरीज प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा रहे है। वहीँ इंदौर में संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा।शुक्रवार देर रात तक 87 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गयी है। इधर प्रदेश(mp) में भी आंकड़ा 8000 के करीब पहुंचने की कगार पर है। माना जा रहा है लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए सरकार(shivraj sarkar) लॉक डाउन (lock down) आगे बढ़ा सकती है।

दरअसल, आज शुक्रवार को इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण के 87 नए मामले आए। इन्हें मिलाकर अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3431 हो गई है। शुक्रवार देर रात बुलेटिन जारी किया गया। नए मरीजों में कुछ नए इलाके के मरीज भी शामिल हैं। संक्रमण के कारण जिले में अब तक 129 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1775 लोग ठीक हुए हैं।

बता दें कि शुक्रवार को 1261 सैंपलों की जांच की गयी। जिसमे से 87 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ शेष 1159 रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। हालांकि राहत की बात ये है कि शुक्रवार को 102 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। वहीँ 1527 का अबतक उपचार जारी है। जिले में अबतक कुल 34738 लोगों की जांच की जा चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews