कोरोना से लड़ने के लिये कोरोना फाइटर टीम का गठन

कोरोना से लड़ने के लिये कोरोना फाइटर टीम का गठन

गुना/विजय कुमार जोगी

गुना पुलिस और प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस फाइटर टीम का गठन किया गया है। इस  टीम में करीब 2 दर्जन से अधिक युवाओं को शामिल किया गया है जो जिले में महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी सेवाएं देंगे। इन सभी टीम के सदस्यों को शनिवार को गुना एसपी तरूण नायक द्वारा प्रशिक्षित किया गया साथ ही पुलिस और ट्रैफिक से जुड़े नियम भी बताए गए।टीम सदस्यों को ट्रैफिक नियमों से जुड़ी सामग्री भी दी गई है जिससे कि ये लोग कोरोना से बचाव के लिए जनता को जागरूक कर सकें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिये इन युवाओं को जिले की सभी तहसीलों में एवं शहरों में भेजा जाएगा जहां पर टीम सदस्य लोगों को जागरूक करेंगे।

इस मौके पर गुना कलेक्टर एस विश्वनाथन कहा कि अभी तक जिले से 18 सैंपल लिए गए हैं जो कि जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें से एक सैम्पल जांच के बाद नेगिटिव पाया गया वहीं शेष सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। पुलिस और प्रशासन द्वारा पूरे जिले में सर्चिंग जारी है और बाहर से आने वाले लोगों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews