होली के रंगों को फीका करते Corona के आंकड़े, पिछले अक्टूबर के बाद केस 68 हजार पार

jabalpur

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक बार फिर कोरोना (Corona) के भयावह रूप से बढ़ते मामले सबको डरा रहे हैं। रंग पर्व होली के बीच कोरोना के नए आंकड़े रंगों पर पानी फेरने वाले साबित हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देशभर में 68 हजार से अधिक नए मरीज सामने आए हैं और ये हम सबके लिए अलार्मिंग स्थिति है।

ये भी देखिये – School को लेकर अब 31 मार्च को होगा फैसला, कोरोना को ध्यान में रखकर लिया जाएगा निर्णय

पिछले साल अक्टूबर के बाद सामने आने वाला ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। सोमवार को कोविड 19 (Covid 19) के 68,020 नए केस सामने आए हैं। वहीं होलिका दहन वाले दिन 291 लोग कोरोना के कारण जिंदगी की जंग हार गए। इस तरह अब देश में कोरोना से 1,61,843 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं संक्रमण के केस बढ़कर 1,20,39,644 हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के हिसाब से 24 घंटों में 32,231 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। लेकिन जिस अनुपात में लोग ठीक हो रहे हैं उसके मुकाबले संक्रमण की संख्या अधिक तेजी से बढ़ रही है और ये चिंताजनक बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि सावधानी के साथ वैक्सीनेशन कोरोना से लड़ने का सबसे कारगर हथिया है और अब तक देश में 6,05,30,435 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews