Corona update: इंदौर में ‘कोरोना कहर’ जारी, 800 के ऊपर पहुंचा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा

Corona update: इंदौर में ‘कोरोना कहर’ जारी, 800 के ऊपर पहुंचा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

कोरोना संक्रमण के मिनी हब बन चुके प्रदेश के इंदौर जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसमें गुरुवार के दिन इंदौर जिले में 244 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 842 हो गई है। वहीं बीते गुरुवार हुए 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के बाद जिले में मृतकों का आंकड़ा 47 पहुंच गया है। इससे पहले 3 संक्रमितों की मौत 8 अप्रैल के बाद तीन अलग-अलग दिनों में हुई थी।

दरअसल गुरुवार से पहले इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 586 थी। दिल्ली से आई रिपोर्ट में 218, इंदौर मेडिकल कॉलेज से 26 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ 12 लोग अन्य है जो बाहर के राज्यों से आकर यहां है, वो भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद कुल मिलाकर इंदौर का आंकड़ा 842 पहुंचा है। वहीं गुरुवार को 5 मरीजों की मौत के बाद मौत का आंकड़ा 47 पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को इंदौर में दो मरीजों की मौत हो गई| जिसमे अन्नपूर्णा नगर की 95 वर्षीय महिला और एक पलसीकर क्षेत्र निवासी 63 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। 465 टेस्ट में इंदौर से 200 प्रकरण टेस्ट के लिए भेजे गए थे। इनमें से 117 की रिपोर्ट कोविड बुधवार को पॉजिटिव आई थी। सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया के अनुसार इन 117 पॉजिटिव मरीजों में से अधिकतर पहले से ही क्वॉरेंटाइन हाउस में रह रहे व्यक्तियों में से हैं, जो कि प्रथम कांटेक्ट हिस्ट्री के तहत क्वॉरेंटाइन किए गए थे।

अब तक शहर के 159 इलाकों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है, जिसमें रानीपुरा, दौलतगंज, टाटपट्टी बाखल, चंदन नगर, खजराना और आजाद नगर जैसे इलाके इसका गढ़ बन चुके हैं। सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया के अनुसार अधिकतर मरीज क्वारंटाइन सेंटर या आइसोलेशन सेंटर में भर्ती हैं। पिछले 2-3 दिनों से जो मरीज सामने आ रहे हैं उन्हें भी रोक लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews