इंदौर में कोरोना का कहर जारी, 61 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 2300 के करीब पहुंचा आकड़ा

इंदौर में कोरोना का कहर जारी, 61 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 2300 के करीब पहुंचा आकड़ा

भोपाल।

राजधानी के इंदौर में कोरोना(corona) का कहर जारी है। वही लगातार आ रहे नए मामले प्रशासन (administration) के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। इसी बीच गुरूवार को इंदौर में एक बार फिर 61 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट(report) कोरोना पॉजिटिव(corona positive) आई है। जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2299 पहुंच गई है। वहीं अब तक 98 लोग कोरोना महामारी(pandemic) से मौत की चपेट में आ चुके हैं। बता दे कि नए मिले मरीजों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। सन्क्रमित मरीजों मे कुछ को पहले से ही आइसोलेट किया जा चुका है।

दरअसल गुरुवार को इंदौर में जांच के लिए 1754 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 1053 सैंपलों की जांच हुई। 992 मरीज निगेटिव पाए गए। सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया के अनुसार नए मरीज मिलने के बाद अब शहर के अस्पतालों में 1103 मरीज भर्ती हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। हलाकि राहत की बात ये है की क्वारंटाइन सेंटरों से अब तक 2000 से अधिक लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

बता दें कि इससे पहले इंदौर में बुधवार को 1728 सैंपल लिए गए जिनमें से 1422 की जांच की गई थी। इनमें 131 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। इधर सैंपलिंग बढ़ने के साथ ही संक्रमण दर भी 6-7 से बढ़कर 9.21 पर पहुंच गई थी। एक और मरीज की कोरोना से मौत की पुष्टि के भाव शहर में महामारी से मरने वालों की संख्या 96 पहुँच गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews