कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का स्वास्थ्य ख़राब , सोशल मीडिया पर किया साझा

कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का स्वास्थ्य ख़राब , सोशल मीडिया पर किया साझा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  मध्यप्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं ग्वालियर के कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर  (Pradyuman Singh Tomar) का स्वास्थ्य ख़राब हो गया है।  उन्होंने इसकी जानकरी सोशल मीडिया के जरिये साझा की है। कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने लिखा है कि उनके सरकारी आवास के कार्यालय पर मेरा स्टाफ और साथीगण आपके सहयोग व हरसंभव मदद के लिए उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें – कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह कोरोना पाज‍िटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

मध्यप्रदेश सहित ग्वालियर में भी गति पकड़ चुके कोरोना संक्रमण ने हालात ख़राब कर दिए हैं।  हालाँकि जिला प्रशासन और कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) दिन रात स्थितियों को नियंत्रित करने में लगे हैं लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।

 ये भी पढ़ें – पीपीई किट पहनकर दूल्हा-दुल्हन ने रचाई शादी, कोरोना पॉजिटिव दूल्हा जा सकता है जेल

पिछले कुछ दिनों से लगातार दिन रात अस्पतालों के बाहर बैठ रहे और मरीजों के लिए दवा, रेमडेसिवीर इंजेक्शन , ऑक्सीजन की व्यवस्था करने में जुटे कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) का स्वास्थ्य ख़राब हो गया है।  उन्होंने इसकी जानकरी सोशल मीडिया के जरिये साझा की है। उन्होंने फेसबुक पर  लिखा “आपको सूचित करते हुए दुःख हो रहा है कि मेरा स्वास्थ्य ठीक न होने कारण आपके बीच उपस्थित होने में असमर्थ हूँ। आपकी सुविधा और सहयोग के लिए रेसकोर्स रोड़ स्थित, 38 नम्बर कार्यालय पर मेरा स्टाफ और साथीगण आपके सहयोग व हरसंभव मदद के लिए उपस्थित रहेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews