MP Corona Update : मप्र में फिर हुआ कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, 1528 नए पॉजिटिव केस, 9 मौतें

mp corona update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में शुक्रवार को 1,528 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज (Corona Positive Patient) मिले हैं, संक्रमितों की संख्या 1,89,546 हो गई है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित (Corona Infected) 9 मरीजों की मौत भी हुई है, मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 3,138 हो गया है। आज 917 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब तक प्रदेश में 1,76,006 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 10402 मरीज एक्टिव हैं।

इंदौर में शुक्रवार को 313 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 36,623 हो गई है। इंदौर में शुक्रवार को चार कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है, अब तक जिले में 726 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि इंदौर में 148 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं। जिलेभर में अब तक 33,573 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 2,324 कोरोना मरीज एक्टिव हैं।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 378 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 28,738 हो गई है। शुक्रवार को एक मरीज की मौत हुई है, राजधानी में शुक्रवार तक कुल 503 मरीज कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं शुक्रवार को कुल 203 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं। भोपाल में अब तक 26,194 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 2041 कोरोना मरीज अब भी एक्टिव हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews