चार धाम पर कोरोना का साया, उत्तराखंड सरकार ने स्थगित की यात्रा

चार धाम पर कोरोना का साया, उत्तराखंड सरकार ने स्थगित की यात्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) ने चार धाम यात्रा (Char dham Yatra) स्थगित कर दी है।  सरकार ने फैसला किया है कि चारों  प्रसिद्द मंदिरों के कपाट तय समय पर ही खुलेंगे लेकिन मन्दिर में केवल पुजारी और पुरोहित ही जा सकेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) ने गुरुवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि महामारी की स्थिति में चार धाम  यात्रा का संचालन संभव नहीं हैं।  उन्होंने कहा कि चार धाम (Char dham) के नाम से प्रसिद्द चारों हिमालयी मंदिरों के कपाट अपने निर्धारित समय पर ही खुलेंगे  लेकिन वहां केवल पुजारी और पुरोहित ही नियमित पूजा करेंगे।

ये भी पढ़ें – प्रसिद्द कवि गीतकार डॉ कुँअर बेचैन का कोरोना से निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) ने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है इसलिए चार धाम की यात्रा को आम पब्लिक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

https://twitter.com/TIRATHSRAWAT/status/1387695700813754368

ये भी पढ़ें – विकट कोरोना काल, सोशल मीडिया ग्रुप ने पेश की एकता और इंसानियत की मिसाल

इन तारीखों में खुलेंगे चारों धाम के कपाट

जानकारी के अनुसार 14 मई को अक्षय तृतीया के दिन उत्तरकाशी जिल में स्थित  गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के  कपट खुलेंगे वहीँ रुद्रप्रयाग जिल में स्थित केदार नाथ मंदिर के कपाट 17 मई को और चमोली जिले में स्थित बद्री नाथ  मंदिर के कपट 18 मई को खोले जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews