फरार कोरोना पॉजिटिव एनएसए का आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

फरार कोरोना पॉजिटिव एनएसए का आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

जबलपुर।

बीते रविवार को जबलपुर मेडिकल कॉलेज(jabalpur medical college) के आइसोलेशन वार्ड से भागे कोरोना पॉजिटिव(corona positive) मरीज जावेद खान(javed khan) को पुलिस ने नरसिंहपुर(narsinghpur) के बदनपुर से गिरफ्तार किया है। मेडिकल कॉलेज से भागने के बाद जावेद ट्रक द्वारा राजमार्ग तक पहुंचा था। जहां से किसी की मोटरसाइकिल(motorcycle) चोरी कर वो इंदौर की तरफ भाग रहा था। इस दौरान पुलिस चेकिंग में नरसिंहपुर पुलिस(police) ने उसे गिरफ्तार किया है। अब जावेद खान को पुनः जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा।

दरअसल रविवार को मेडिकल कॉलेज में क्वॉरेंटाइन(quarantine) एक कोरोना संक्रमित जावेद खान पुलिस आरक्षक के आंख में धूल झुकते हुए अस्पताल(hospital) से फरार हो गया था। जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद उसे सोमवार की सुबह नरसिंहपुर के बदनपुर से गिरफ्तार किया गया है। संक्रमित युवक इंदौर(indore) की तरफ भाग रहा था। बता दे कि अस्पताल से भागने के बाद डीजीपी विवेक जौहरी(dgp vivek johri) ने जावेद खान को पकड़ने वाले के लिए 50000 रुपए इनाम की घोषणा की थी। वही ड्यूटी में कोताही बरतने की वजह से चार पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच कलेक्टर भरत यादव ने एसडीएम को सौंपी थी।

गौरतलब हो कि इंदौर निवासी जावेद खान के जबलपुर आने के बाद उसमें कोरोना वायरस(corona virus) के लक्षण दिखने पर उसकी जांच की गई थी। जिसके बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई थी। इसी के साथ उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। वही जावेद खान पर एनएसए के तहत केस दर्ज है। जहां वो इंदौर में पुलिसकर्मी पर हमला करने वालों में शामिल था। जहां से एनएसए की कार्यवाही के तहत उसे जबलपुर केंद्रीय जेल भेजा गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews