मध्य प्रदेश में धीमी हुई कोरोना की रफ़्तार, कम हुए एक्टिव केस

शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना (Corona) की रफ़्तार धीमी होती जा रही है| इस समय मध्यप्रदेश में 12156 एक्टिव कोरोना केस (Active Corona Case) हैं। जो कि पहले से कम हैं। वहीं रोजाना सामने आ रहे नए मरीजों के आंकड़ों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने अधिकारियों से कहा कि कोरोना वायरस की संक्रमण दर प्रदेश के सभी जिलों में लगातार कम होती जा रही है, लेकिन किसी भी स्थिति में सावधानी में कमी नहीं आये। कोरोना कन्ट्रोल सेन्टर के माध्यम से सतत् निगरानी रखी जाये। अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज भी पूरी गंभीरता से किया जाये। बीमार बच्चों को अच्छा इलाज मिले।

मुख्यमंत्री श्री चौहान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये सभी मास्क लगायें, निश्चित दूरी बनायें तथा बार-बार हाथ धोकर स्वच्छता को बनाये रखें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिये कि राज्य-स्तर के जिलों के प्रभारी अधिकारी अपने प्रभार के जिलों के सतत सम्पर्क में रहें। होम आइसोलेशन में रखे गये कोरोना मरीजों से जीवन्त सम्पर्क बनाये रखा जाये।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि निर्देशानुसार मेडिकल कॉलेज चिकित्सालयों में पर्याप्त संख्या में बेड अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये सरकारी और ‍निजी अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और वेन्टीलेटर की पर्याप्त उपलब्धता है। इस समय मध्यप्रदेश में 12156 एक्टिव कोरोना केस हैं। जो कि पहले से कम हैं। गत सप्ताह प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के 1360 केस रिपोर्ट हो रहे थे जो अब घट कर 1151 केस औसत रिपोर्ट हो रहे हैं। औसत पॉजिटिविटी दर 5.4 प्रतिशत है। फेटेलिटी रेट 1.5 प्रतिशत है। मध्यप्रदेश में अब तक कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 2 लाख 27 हजार 949 है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews