पत्थरबाज कैदी से कोरोना फैलने के बाद 50 लोगों को किया जायेगा डिस्चार्ज, अब तक 1372 पॉजिटिव

पत्थरबाज कैदी से कोरोना फैलने के बाद 50 लोगों को किया जायेगा डिस्चार्ज, अब तक 1372 पॉजिटिव

इंदौर।आकाश धोलपुरे

इंदौर की सेंट्रल जेल में बंद चंदन नगर के पत्थरबाज कैदी की वजह से जेल में 9 कैदी कोरोना पॉजिटिव हो गए है। दरअसल, नए 9 पॉजिटिव कैदियो को जेल के उसी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था जहां नासिर नामक कैदी को रखा गया था अब 9 कैदियो के पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज शुरू किया जा चुका है। वही एक कैदी जमानत पर छूटा था जिसे ढूंढ़कर क्वांरन्टीन किया जाएगा। वही जिला जेल के 10 पॉजिटिव कैदियो को असरावद खुर्द की अस्थायी जेल में भेज दिया गया है जहाँ अब 19 कैदियो का इलाज किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि असरावद में स्थित अस्थायी जेल में पॉजिटिव कैदियो का इलाज किया जाएगा।

इधर, मंगलवार को इंदौर में 50 से अधिक कोरोना योद्धाओं को डिस्चार्ज किया जा सकता है। बता दे कि शहर के इंडेक्स हॉस्पिटल में भर्ती मरीजो की इलाज के बाद 2 निगेटिव रिपोर्ट आई है और अब उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद तकरीबन 45 स्वस्थ लोगो को डिस्चार्ज किया जाएगा वही अलग अलग अस्पतालो से भी लोगो को आज डिस्चार्ज किया जाएगा। अब तक 134 मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके है।
इंदौर के अपर सीएमएचओ डॉ माधव हासानी ने बताया कि अहमदाबाद और पंडिचेरी से आई जाँच रिपोर्ट के बाद इंदौर में कुल 165 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों कि संख्या इंदौर में 1372 तक जा पहुंची है। वही कोरोना से सोमवार को 3 नई मौत की पुष्टि भी डॉ. हासानी ने की है। उन्होंने बताया कि मरने वालो में 2 पुरुष और एक महिला शामिल है जिसके बाद इंदौर में मरने वालों की संख्या 63 तक जा पहुंची है। फिलहाल, इंदौर में कोरोना में कोरोना का कहर जारी है और ऐसे में लॉक डाउन का भी सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews