कोरोना संदिग्ध SI की इलाज के दौरान मौत, इंदौर के अस्पताल में जिंदगी की जंग हारा योद्धा

कोरोना संदिग्ध SI की इलाज के दौरान मौत, इंदौर के अस्पताल में जिंदगी की जंग हारा योद्धा

खंडवा/इंदौर।

मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार बढ़ रहे मामले सरकार के लिए चिंता का विषय बने हुए है। इसी बीच इंदौर में कोरोना से आरपीएफ थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। एसआई कोरोना संदिग्ध थे। जिनका सैंपल 18 मई को लिया गया था। वहीँ रिपोर्ट सामने आने से पहले ही कोरोना योद्धा अपनी जान गवां बैठे।

दरअसल मामला इंदौर का है। जहाँ रविवार को कोरोना संदिग्ध खण्डवा आरपीएफ़ थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर रमापति पाण्डे (58 वर्ष) की आज इंदौर में कोरोना के उपचार की दौरान मौत हो गई। एसआई का बेटा भी कोरोना संक्रमित हैं। वहीँ सब इंस्पेक्टर की रिपोर्ट आना शेष है। सीएमचओ डॉ डीएस चौहान ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि एसआई के बेटा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 18 मई को सब इंस्पेक्टर का सैंपल लिया गया था। आज इंदौर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

इधर रविवार सुबह खंडवा में 7 पॉजिटिव और 66 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रिपोर्ट आई हैं। डॉ योगेश शर्मा ने बताया कि इन 7 पोजटिव मरीजों में 4 सिंधी कॉलोनी के तथा 3 पूर्व से घोषित अन्य कन्टेनमेंट क्षेत्रों के हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews