कोरोना: मरीजों की देखभाल में लगे अधिकारी की तबियत बिगड़ी, कहा – कुछ हुआ तो सम्पत्ति-शरीर सरकार को दान

कोरोना: मरीजों की देखभाल में लगे अधिकारी की तबियत बिगड़ी, कहा – कुछ हुआ तो सम्पत्ति-शरीर सरकार को दान

शिवपुरी।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कोरोना पीड़ित मरीजों की देखभाल में लगे जिला सर्विलेंस अधिकारी लालजू शाक्य अब कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उन्होंने खुद को होम क्वॉरेंटाइन किया है। साथियों को बुखार, जुखाम जैसे कोरोना लक्षण के बाद क्वॉरेंटाइन किया गया है। माना जा रहा है कि सर्विलेंस अधिकारी जिले के पहले बॉर्डर लाइन कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से इससे ग्रसित हो गए हैं। हालांकि अभी तक उनकी जांच नहीं की गई है और ना ही उनके सैंपल लिए गए हैं। होम क्वॉरेंटाइन हुए अधिकारी ने अपने मजबूत जज्बे के साथ अपनी सारी संपत्ति और शरीर सरकार को दान की है।

अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि यदि उनकी जांच में यह संक्रमण पॉजिटिव आता है और उन्हें इस संक्रमण की वजह से कुछ हो जाता है तो उनकी सारी संपत्ति और शरीर सरकार की हो जाएगी। सर्विलेंस अधिकारी शाक्य ने कहा है कि फिलहाल वह खुद दवा ले रहे हैं और खुद को होम क्वॉरेंटाइन किए हुए हैं। शिवपुरी जिले में जांच की व्यवस्था नहीं होने की वजह से फिलहाल उनकी जांच नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले जब उनकी हालत बिगड़ी तो वह अस्पताल गए जहां यह शिकायत पाई गई।

गौरतलब हो कि इससे पहले प्रदेश में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 27 हो चुकी है और वही 2 लोगों के इस संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews