Corona Update: रक्षाबंधन के दिन इंदौर में विस्फोट, 91 कोरोना पॉजिटिव, 2 की मौत

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे

कोरोना (Corona) की रफ़्तार का अंदाजा इंदौर (indore) में इस बात से लगाया जा सकता है कि इंदौर बीते कई दिनों या तो संक्रमितों की संख्या 100 के आंकड़े को पार कर रही है या उसके उस आंकड़े के करीब रह रही है। दरअसल, इंदौर तेजी से भागते कोरोना ने अस्पताल और होम आइसोलेशन (Home isolation) में इलाज करा रहे मरीजो के आंकड़े को 2 हजार के पार पहुंचा दिया है।

रविवार रात को इंदौर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (Medical and Health Department) द्वारा जारी किए मेडिकल बुलेटिन में साफ किया कि रविवार को इंदौर में कोरोना संक्रमण (Corona infection) के 91 नये मामले सामने आए है वही दूसरी और 2 लोगो को कोरोना की वजह से अपनी जान भी गंवाना पड़ी और जिंदगी की जंग हारकर कोरोना रूपी काल के गाल में समा गए। इधर, इंदौर में अब तक कुल 7646 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए है वही 317 लोगो की मौत हो चुकी है। इसके अलावा इलाजरत मरीजो (एक्टिव केस) की संख्या 2094 तक जा पहुंची है।

इस बीच ये अच्छी खबर है कि रविवार को कोरोना को हराकर 88 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है जिसके बाद अब तक 7646 पॉजिटिव मरीजो में से 5235 मरीजो ने कोरोना को मात दे दी है और अपने घर स्वस्थ हालत में पहुंच चुके है। इसके पहले शनिवार को इंदौर के एमटीएच हॉस्पिटल से एक ख़ास मरीज़ कोरोना को हराकर अपने घर लौटें चुके है। मरीज़ , ख़ास इस मायने में हैं कि उनकी उम्र 92 साल है। उन्होंने एक प्रेरक जज्बे के साथ कोरोना को हराया है। MTH प्रभारी डॉक्टर सुमित शुक्ला की माने तो बुजुर्ग ने उम्र के इस पड़ाव में भी कोरोना को मात देकर एक मिसाल क़ायम की है।

फिलहाल, इंदौर में बढ़ते संक्रमण के मामले न सिर्फ प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है बल्कि आम लोगो के लिए भी क्योंकि रविवार को भी शहर में प्रशासन ने पूजन सामग्री, मिठाई राखियों की दुकान में खरीदी की छूट दी थी लेकिन लोग रविवार को भी बेपरवाह होकर लॉक डाउन को धता बताते नजर आए वही कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान के आगे राखी की दुकाने लगा ली थी अपनी दुकानों के आधे शटर खोल रखे थे। जानकारों की माने तो बस, इसी तरह की लापरवाही बरतने के चलते कोरोना को बल मिल रहा है। ऐसे में हम आपसे अपील करते है कि प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन कर शहर और खुद के घर की सुरक्षा समूचे शहरवासियो की भी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews