Corona Update: Indore में कहर जारी, 72 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Corona Update: Indore में कहर जारी, 72 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Coronavirus economic impact concept image

इंदौर।

प्रदेश के मिनी मुंबई इंदौर में कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) के मामले थम नहीं रहे हैं। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार पार हो चुका है। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में कोरोना के 72 नए मरीज मिले है| जिन्हे मिलकर इंदौर में अब तक 2637 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। इंदौर में अभी तक 103 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

दरअसल सोमवार देर रात इंदौर में कोरोना के 72 नए केस सामने आए है। जिसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा 2637 तक पहुँचा गया है। वहीँ अब तक कुल 103 मौतें हो चुकी है। वही 24 घंटे में 2 और मौत के साथ मौत का आंकड़ा भी शतक पार पहुँच गया है। हलाकि राहत की बात ये है कि अबतक कुल 1119 लोग स्वस्थ हो अपने घर लौट चुके हैं। जबकि जिले में 1345 का इलाज जारी है।

बता दें की इससे पहले जहां शनिवार को 92 पॉजिटिव मरीज मिले थे। वही रविवार रात को जारी हेल्थ बुलेटिन में 95 नए मरीजो के संक्रमित होने की बात सामने आई थी। जिसके बाद इंदौर में कोरोना से पॉजीटिव हुए मरीजो की संख्या 2565 तक जा पहुंची थी। CMHO इंदौर द्वारा रविवार रात को जारी किये मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कोरोना से 1 व्यक्ति की मौत भी हुई थी। जिसके बाद अब तक इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत का आंकड़ा 101 तक जा पहुंचा था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews