कोरोना का कहर: इंदौर में एक और महिला ने तोड़ा दम, मरीजों की संख्या पहुंची 75

कोरोना का कहर: इंदौर में एक और महिला ने तोड़ा दम, मरीजों की संख्या पहुंची 75

corona

इंदौर।आकाश धौलपुरे।
एमपी में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। आए दिन मरीज ठीक होने की बजाय दम तोड़ रहे है। अब
कोरोना वायरस की चपेट में आई एक और महिला की मौत हो गई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।अब तक इंदौर में कोरोना वायरस के चलते 4 और मध्यप्रदेश में कुल7 मरीजों की मौत हो हई है।

दरअसल, इंदौर में गुरुवार सुबह एक 65 वर्षीय महिला की मौत जो गई है। एमजीएम मेडिकल कालेज द्वारा की पुष्टि के अनुसार कोरोना पॉजिटिव 65 वर्षीय जेतून बी को 29 मार्च को इंदौर के एमआरटीबी हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव होने के चलते इलाज के भर्ती किया गया और आज सुबह 9 बजकर 30 मिनिट पर महिला की मौत हो गई। हालांकि मृतक जैतून बी की कोई कांटेक्ट और ट्रेवल हिस्ट्री नही है लिहाजा अंदाजा लगाया जा सकता है की कोरोना अब किस तरह से इंदौर पर वार कर रहा है। बता दे की कोरोना से इंदौर में ये चौथी मौत है वही मध्यप्रदेश में मौत का आंकड़ा अब 7 पर जा पहुंचा जबकि इंदौर में 75 कोरोना पॉजिटिव मरीज अब तक मिले है और मध्यप्रदेश में कुल 98 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews