देवास।अमिताभ शुक्ला। कोरोना की रफ्तार पूरे देश और प्रदेश में जिस तरह से बढ़ी है , उससे देवास भी अछूता नहीं है| देवास जिले में आज फिर 19 मरीजों की कोरोनावायरस पॉजिटिव आई और देवास शहर का गवली मोहल्ला इलाका एक नया हॉटस्पॉट बनता हुआ नजर आया ।
यहां 17 नए मरीज सामने आए । इसी के साथ दो मरीज टोंक खुर्द तहसील के बालोन के आए हैं । इसी तरह से कोरोनावायरस ने ग्रामीण क्षेत्रो में भी पैर पसारना अब शुरू कर दिया है । अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 319 हो गई है । वहीं 10 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हो चुकी है और अब तक 232 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से अपने घरों की ओर जा चुके हैं । लेकिन अब भी बचे हुए सीटों पर एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है ।
ये भी पढ़ें
1देवास के महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली पर 5 करोड़ के नोटों से होगी सजावट, रतलाम की तर्ज पर तैयारी
2देवास जहरीली शराब मौत मामला! प्रशासन पर भड़के जीतू पटवारी, परिजनों को दी सांत्वना, कलेक्टर के निलंबन की मांग
3जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों में मारपीट, दो महिलाओं सहित कई पर केस दर्ज
4देवास के राजोदा में जवारा विसर्जन के बीच मधुमक्खियों का हमला, 40 से ज्यादा घायल, 2 किमी तक भागे लोग
