Corona का तांडव जारी, वीकली लॉकडाउन के दिन यहां मिलें 120 पॉजिटिव

Corona का तांडव जारी, वीकली लॉकडाउन के दिन यहां मिलें 120 पॉजिटिव

इंदौर।आकाश धोलपुरे

प्रदेश ही नही बल्कि देश का सबसे स्वच्छ शहर बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के फेर में दोबारा उलझता जा रहा है। रविवार को इंदौर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कोरोना संक्रमण के 120 नए मरीज सामने आये है जिनका इलाज शहर के कोविड अस्पतालों में शुरू हो चुका है। 19 जुलाई रविवार रात को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिकप्राप्त पॉजिटिव सैम्पल की संख्या 120 बताई गई है वही कोरोना के कारण अब तक जान गंवाने वालो की संख्या 295 तक जा पहुंची।

इसके अलावा इंदौर में अब तक कुल 6155 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है जिनमें से 1568 मरीजो का इलाज (एक्टिव केस) जारी है। वही रविवार के साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान 54 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके जिसके बाद कोरोना को मात देने वाले लोगो की संख्या बढ़कर 4292 तक पहुंच गई है।

बीते 5 दिनों की बात की जाए तो इंदौर में कोविड संक्रमण के मामले तेजी से बड़े है और इसी का परिणाम है कि कोरोना वायरस की चपेट में बीते 5 दिनों में कुल 659 लोग आ चुके है और ये आंकड़े प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिए बड़ी चिंता का कारण है। फिलहाल, शहर में एक दिवसीय लॉकडाउन का परिणाम आज की रिपोर्ट में सामने आएगा लेकिन पॉजिटिव केस में बढ़ोतरी फिलहाल, समूचे शहर के लिए एक बड़ी चुनौती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews