उज्जैन में कोरोना की रफ़्तार तेज, एक साथ 29 की रिपोर्ट पॉजिटिव

उज्जैन में कोरोना की रफ़्तार तेज, एक साथ 29 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Coronavirus economic impact concept image

उज्जैन।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार नए मामले प्रशसन की नींद उड़ाए हुए हैं। इसी बीच शुक्रवार काे उज्जैन में 29 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं।जिसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 658 पहुँच गयी है। वहीँ एक मऱीज की मौत हो चुकी है।

दरअसल उज्जैन में शुक्रवार को 29 नए पॉजिटिव(positive) पाए गए। एक मरीज की इंदौर में मौत हो गई है। संक्रमण अब पुराने शहर से फ्रीगंज और उसके बाद इंदौर(indore) रोड की कॉलोनी तक पहुंच गया है। सभीक्षेत्र को कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित करने के बाद मरीजों के सम्पर्क में आये लोगों को क्वारंटाइन(quarantine) किया गया है। वहीँ जिले में अबतक कुल 658 मरीज हो चुके हैं। जबकि 55 लोगों की इससे मौत हो चुकी है और 302 लोग स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। उज्जैन में कोरोना के 301 एक्टिव केस हैं।

बता दें कि इससे पहले उज्जैन (Ujjain) जिले में गुरूवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिले थे| स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर 1 बजे कोरोना हेल्थ बुलेटिन जारी किया। इसके अनुसार 10 नए पॉजिटिव मामले सामने आए थे। इन्हें मिला कर जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 639 हो चुकी थी। वहीं, कोरोना से 54 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 301 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews