मगरमच्छ ने Truck पर किया हमला, एक ही वार में हुआ ये हाल, देखिये वीडियो

मगरमच्छ ने Truck पर किया हमला, एक ही वार में हुआ ये हाल, देखिये वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आपको क्या लगता है..एक मगरमच्छ में कितनी ताकत हो सकती है। भला एक ट्रक (Truck) से मगर का क्या बैर हो सकता है। अमूमन हमने मगर को आराम करते ही देखा है। नदी किनारे सुस्ताते हुए मगर की तस्वीरें हमारे ज़हन में बसी हुई है। इसीलिए किसी आलसी को कोई उपाधि देना हो तो अक्सर कहा जाता है ‘मगरमच्छ की तरह पड़ा रहता है।’ यूं मगरमच्छ के आंसू भी प्रचलित कहावत है। लेकिन आज हम आपको मगर का अलग रूप दिखाने जा रहे हैं।

ये भी देखिये – MP Weather: गर्मी के तीखे हुए तेवर, राजधानी में 40 डिग्री के पास पहुंचा पारा

हम जो वीडियो आपको दिखा रहे हैं उसमें साफ नजर आ रहा है कि एक ट्रक चल रहा है और उसके पहिये के पास एक मगरमच्छ मुंह खोलकर उसे चलते हुए देख रहा है। देखते ही देखते अगले ही पल मगरमच्छ ट्रक के पहिये के ऊपर झपट पड़ता है और बोनट को ट्रक से अलग कर देता है। मगरमच्छ इतने गुस्से में था कि उसका बस चलता तो वो पूरा ट्रक तोड़ देता। इस वीडियो को देखकर लगता है कि मगर को शायद ये लगा कि ट्रक कोई विशालकाय जानवर है और उसे उससे खतरा महसूस हुआ। बस इसीलिए उसने झपटकर ट्रक पर हमला कर दिया और उसके बोनट को एक ही वार में तोड़ डाला। इस वीडियो को देखकर समझ में आता है कि जानवर सुरक्षा को लेकर किस कदर सतर्क रहते हैं और हमें कभी भी उनके साथ मजाक में या खिलवाड़ में ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए जिससे उनका गुस्सा जाग जाए।

https://twitter.com/minblowingpost/status/1369548135911976963?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews