डबरा एसडीएम राघवेंद्र पांडे का कोरोना से निधन, इलाज के दौरान तोड़ा दम

डबरा एसडीएम राघवेंद्र पांडे का कोरोना से निधन, इलाज के दौरान तोड़ा दम

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में कोरोना(corona) की स्थिति भयावह होती जा रही है। आए दिन बढ़ते आंकड़े डरावने रूप लेते जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कोरोना से जिंदगी की जंग हारने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच मंगलवार की सुबह एक बुरी खबर लेकर आई। जहां डबरा में एसडीम(Dabra SDM) के पद पर कार्यरत राघवेंद्र पांडे(Raghvendra pandey) का कोरोना से निधन हो गया है। एसडीएम राघवेंद्र पांडे ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे अपनी अंतिम सांस ली।

बता दें कि बीते दिनों डबरा एसडीएम राघवेंद्र पांडे में कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसडीएम पांडे वेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। सोमवार की रात से उनकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी थी। वहीं मंगलवार की सुबह 8:00 बजे एसडीएम राघवेंद्र पांडे इलाज के दौरान कोरोना से जीवन की जंग हार गए।

बता दे कि मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सोमवार को भी प्रदेश में 1957 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,24,166 पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 35 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार चुके हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews