Damoh: लॉकडाउन के बीच सीमा पर ही किया जा रहा वाहनों को सैनिटाइज

Damoh: लॉकडाउन के बीच सीमा पर ही किया जा रहा वाहनों को सैनिटाइज

दमोह।गणेश अग्रवाल।

टोटल सील दमोह में जरुरत की चीजें लेकर आ रहे वाहनों और स्टाफ को सड़क पर ही सेनेटाइज किया जा रहा।
एमपी में कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव और लगातर सामने आ रहे मामलों के बाद कई जिलों में एक एक कर पाजेटिव मरीज सामने आ रहे है। तो सूबे के कई शहरों में गनीमत हे की अब तक पाजेटिव मरीज सामने नहीं आये है। उनमे से एक दमोह भी है। पड़ोस के जिलों जबलपुर और सागर में करोना पाजेटिव मरीजों के सामने आने के बाद दमोह को टोटल सील कर दिया गया है। निर्देशों के मुताबिक सिर्फ जरुरी चीजों सामग्री और फल दूध पा परिवहन हो रहा है। लेकिन इन चीजों के परिवहन में लगे वाहन और उनका स्टाफ सेनेटाइज होने के बाद ही दमोह शहर की सीमा में प्रवेश कर पा रहे है।

जिले के तमाम नाकों पर स्वास्थ्य विभाग नगर पालिका और पुलिस महकमे के लोग दिन रात मतलब पूरे चौबीसों घंटे इस काम को अंजाम दे रहे है। बाकायदा पुलिस इन चेक पोस्ट पर वाहनों को रोकती है। उनकी सारी जानकारी अपने रजिस्टर में दर्ज करती है और उसके बाद स्वास्थ्य विभाग का अमला इन ट्रक और उनके ड्रायवर कंडेक्टर को पूरी तरह सेनेटाइज करने के बाद शहर में जाने की अनुमति देते है। बड़े पैमाने पर चल रहे इस काम में लगे लोग भी पूरी सिद्दत से अपने काम को अंजाम दे रहे है और बताते है की दमोह करोना संकट से बचा रहे इसलिए ड्यटी के अलावा भी ये लोग ज्यादा वक़्त यहाँ दे रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews