Datia Road Accident : निर्माणाधीन पुल के पास पलटी डीसीएम गाड़ी, कई लोगों की मौत की खबर, दर्जनभर से अधिक घायल, रेस्क्यू जारी

Datia Road Accident : मध्यप्रदेश के दतिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। भीषण सड़क दुर्घटना में एक डीसीएम गाड़ी के पलटने से कई लोगों की मौत की सूचना मिली है।  वहीं दर्जनभर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल स्पष्ट संख्या की जानकारी सामने नहीं आई हैं।हादसे की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।  वहीं रेस्क्यू के साथ छानबीन और जांच प्रक्रिया जारी है।

दतिया के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के बुहारा गांव के पास निर्माणाधीन पुल के पास डीसीएम गाड़ी पलटने से कइयों की मौत की सूचना है। वहीं दर्जनभर से अधिक लोग घायल बताएं जा रहे हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग ट्रक पर सवार थे। इसी दौरान ड्राइवर की लापरवाही की वजह से ट्रक पलट गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है।

गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा

ग्वालियर के बिलहेटी गांव से टीकमगढ़ से जतारा लड़की को लेकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे । तभी बुहारा गांव के पास निर्माणाधीन पुल के पास गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे हैं।रेस्क्यू कार्य जारी है।

दरअसल आज ग्वालियर से जतारा टीकमगढ़ जा रहे एक EICHER लोडिंग वाह,न जिसमे अनुमानित 30 लोग सवार होकर वैवाहिक समारोह में जा रहे थे। प्रातः 06 बजे दतिया जिले के दतिया अनुभाग थाना दुरसडा के ग्राम बुहारा के नजदीक एक नाले में रपटे से गुजरते हुए उक्त वाहन नाले के पानी में गिर गया। रपटे के ऊपर से अनुमानित आधे से एक फीट के बीच पानी भरा हुआ था। रपटे के किनारे नाले में 4 से 5 फीट पानी में गिरी फलस्वरूप 3 बच्चे एक नौजवान और एक महिला की इस दुर्घटना में गिरने के पश्चात पानी के बहाव में डूबकर मृत्यु हो गई।

अब तक 5 शव निकाले जा चुके हैं। परिवार के लोग एक अन्य व्यक्ति के गुम होने की बात कह रहे हैं जिसकी सर्चिंग चल रही है। दो लोग घायल हुए हैं जो खतरे से बाहर हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल दतिया में किया जा रहा है। परिवार के लोग गाड़ी में सवार लोगों की सही जानकारी नहीं दे पा रहे क्योंकि अलग अलग स्थान से अलग अलग परिवार के लोग वाहन में सवार हुए इसकी पुष्टि उन स्थानों से की जा रही है।

मृतकों को आरबीसी 6-4 के तहत पानी में डूब कर मृत्यु होने से उनके वारिसों को 4 लाख रुपए प्रति व्यक्ति सहायता दी जा रही है। रपटे के बाजू में एक नया ब्रिज मध्यप्रदेश ब्रिज कॉर्पोरेशन के द्वारा बनाया जा रहा है। निर्माण एजेंसी ने पुराने रपटे पर रोड डायवर्ट किया हुआ है। मौके पर कोई साइनेज और रोशनी की व्यवस्था नहीं की गई है। इस हेतु निर्माण एजेंसी और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।

जांच प्रक्रिया जारी 

जानकारी के मुताबिक बुहारा गांव के समीप 3 निर्माणाधीन पुल के पास डीसीएम गाड़ी पलटने से हादसा हुआ है। वहीं 4 डीसीएम गाड़ी में सवार महिला पुरुष शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा हादसे की जानकरी ले रहे हैं। साथ ही जांच प्रक्रिया जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”840308156″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews