Dhar News: दुष्कर्म मामले में 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

dhar police

Dhar News: मध्य प्रदेश के धार जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जहां औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना इलाके में नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म कर नाबालिक को छोड़ आरोपी हो गया था फरार

थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने बताया कि करीब तीन महीने पहले नाबालिक की परिजनों ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी नाबालिक लड़की को कोई बहला फुसलाकर कर ले गया। पुलिस ने लगातार सर्च कर नाबालिक को गुमशुदगी के कुछ दिनों बाद ही इंदौर से दस्तयाब कर लिया था। नाबालिक ने अपने बयान में बताया था कि उसे अर्जुन पिता संतोष धारे उम्र 24 साल घूमने के बहाने लेकर गया था। जहां, उसने नाबालिक के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया और इंदौर में ही छोड़ कर कहीं फरार हो गया।

5 हजार का इनामी था आरोपी

पुलिस ने नाबालिक से मिली जानकारी के बाद कई जगह आरोपियों की तलाश की। आरोपी के रिश्तेदार व अन्य सूत्रों से आरोपी की लोकेशन जामनगर में मिलने के बाद पुलिस की टीम आरोपी अर्जुन को बीती शाम गिरफ्तार कर लाया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस ने दुषकर्म के आरोप में गिरफ्तार अर्जुन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। इस दौरान आरोपी को पकड़ने में एन एस दंडोतिया, सहायक उपनिरीक्षक के के परिहार, हेड कांस्टेबल सूरज तिवारी, महेश यादव, आरक्षक शैलेंद्र व राहुल हिरवे का सराहनीय भूमिका रही।

[dgv_vimeo_video id=”923701813″]

धार से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews