दिग्गी का दावा- रात तक चारों लौट आयेंगे, हमारे पास BJP के MLA का भी समर्थन

दिग्गी का दावा- रात तक चारों लौट आयेंगे, हमारे पास BJP के MLA का भी समर्थन

ग्वालियर//अतुल सक्सेना>

हॉर्स ट्रेडिंग का अंदेशा जताकर उसका खुलासा करने वाले दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि जो चार विधायक रह गए हैं वो देर रात तक वापस लौट आयेंगे। उन्होंने दिल्ली स्थित आवास पर दावा किया कि उनके पास भाजपा के दो विधायकों सहित कुल 124 विधायकों का समर्थन है इसलिए सरकार को कोई डर नहीं है।

दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा चाहती थी सरकार गिराओ और अपनी सरकार बनाओ । 200 करोड़,500 करोड़ खर्च करो लेकिन उसके मंसूबे फेल हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जो काला धन था जिसे वो लगा रही थी।

भाजपा के आरोपों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिसे पैसे दिये हैं जिसे फोन किये हैं उससे पूछे, हमारे पास सब रिकॉर्डिंग है। उन्होंने कहा 6 विधायक भोपाल पहुँच चुके हैं और बाकी बचे चार को चले गए थे वो देर रात तक वापस आ जायेंगे। ज्योतिरादित्य की चुप्पी के सवाल को टालते हुए दिग्विजय ने कहा कि हम सब एक हैं और कांग्रेस मजबूत है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews