MP उपचुनाव : मोहन भागवत का मप्र दौरा, सियासी हलचल तेज, दिग्विजय सिंह ने मांगा स्पष्टीकरण

MP उपचुनाव : मोहन भागवत का मप्र दौरा, सियासी हलचल तेज, दिग्विजय सिंह ने मांगा स्पष्टीकरण

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अपने बयानों और ट्वीट से हमेशा सुर्खियाों में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ( Former Chief Minister Digvijay Singh) एक बार फिर चर्चाओं में है।  EVM पर Tweet को लेकर मचे बवाल के बाद अब दिग्विजय ने संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के भोपाल (Bhopal) में दोबारा आने पर स्वागत किया है और उनके दौरे का कारण पूछा है। दिग्विजय ने BJP की गिरती साख और विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर भी सवाल खड़े किए है।

दरअसल, RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह भय्या जी जोशी चार से सात नवंबर तक भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस अवधि में वे संघ के क्षेत्रीय कार्यकारी मंडल की 5-6 नवंबर को होने वाली बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। वही माना जा रहा है कि 10 नवंबर (10 November) को आने वाले उपचुनाव (By-election) के परिणाम (Result) और आगे की रणनीतियों को लेकर भी चर्चा की जा सकती है, भागवत के दौरे से पहले सियासी हलचल तेज हो चली है, इसी को लेकर दिग्विजय ने सवाल किए है।

दिग्विजय (Digvijay Singh) ने ट्वीट करके लिखा है कि मोहन भागवत जी का भोपाल में पुन: हार्दिक स्वागत। क्या भाजपा की गिरती साख पर चर्चा करेंगे? क्या खुल कर करोड़ों में बिकने वाले पूर्व विधायकों को संघ के चाल चरित्र व चेहरे से परिचित कराएँगे? या संघ भी विधायकों (MLA) की ख़रीद फ़रोख़्त का समर्थन करती है? भागवत जी को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews