डिंडौरी में पहला कोरोना पॉजिटिव केस, ग्रीन से ओरेंज जोन में पहुंचा जिला

डिंडौरी में पहला कोरोना पॉजिटिव केस, ग्रीन से ओरेंज जोन में पहुंचा जिला

डिंडौरी।प्रकाश मिश्रा

लगातार सोशल डिस्टेंस(social distance) का पालन कर रहे डिंडोरी(dindori) जिला में आखिरकार कोरोना(corona) के कदम पड़ ही गये। डिण्डोरी के करजिया विकासखंड मुख्यालय में एक कोरोना पॉजिटिव(corona positive) की पहचान की गई ।इस खबर ने न सिर्फ डिंडोरी जिले के आम नागरिकों को दहशत में डाल दिया है बल्कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है।

बताया जाता है कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए इस मरीज को मुख्यालय के आइसोलेशन वार्ड(isolation ward) में विगत कुछ दिनों पहले रखा गया था। आइसोलेशन के दिनों की अवधि पूर्ण होने पर उसे छोड़ा गया था। फिलहाल कोरोना संक्रमित व्यक्ति को करंजिया के आइसोलेशन(isolation) में क्वारंटाइन(quarantine) किया गया था। अभी ताजा रिपोर्ट आने पर कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। जिसके बाद मरीज के ग्रह ग्राम करंजिया में प्रशासनिक अमला और मेडिकल की टीम ने पहुंचकर विधिवत जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बता दें कि अभी तक डिंडोरी जिला ग्रीन जोन में था। पॉजिटिव मरीज के आने के बाद अब यह ऑरेंज जोन में आ गया। 20 अप्रैल के बाद जिले में आंशिक छूट के आसार बन रहे थे। किंतु पॉजिटिव खबर के बाद एक बार फिर जिले में कंप्लीट लॉक डाउन की कवायद शुरू हो गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews