जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही, मासूम को लेकर भटकता रहा पिता, नहीं मिले डॉक्टर

जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही, मासूम को लेकर भटकता रहा पिता, नहीं मिले डॉक्टर

राजगढ़।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला अस्पताल में ड्रिप (बॉटल) लगी बच्चे को गोद लेकर एक महिला चल रही है। वही ड्रिप (बॉटल)को पकड़ कर एक ब्यक्ति बच्चे के इलाज के लिए जिला अस्पताल में डॉक्टर को ढूंढने के लिए भटक रहा है की शायद उनके बच्चे को डॉक्टर देख ले।

राजगढ़ जिला अस्पताल की व्यवस्था नहीं पा रही सुधर 

जिले के ब्यावरा अस्पताल से निमोनिया की शिकायत के बाद अपने डेढ़ माह के बच्चे के इलाज को लेकर जिला अस्पताल राजगढ़ आया पिता गिरते पानी में डॉक्टरों की तलाश करता रहा। लेकिन आधा घंटे बाद भी उसे डॉ नहीं मिले। ऐसे में बारिश के बीच ही बीमार बच्चे के परिजन ड्रिप लगे बच्चे को हाथ मे लेकर जिला अस्पताल में इधर उधर भटकते रहे। जिला चिकित्सालय में जब पिता बालू सिसोदिया बच्चे को लेकर पहुंचा तो बच्चे के हाथ में ड्रिप लगी हुई थी। और बारिश हो रही थी। पहले वह बच्चे को लेकर ओपीडी पहुंचा। उसके बाद बच्चा वार्ड लेकिन जब डॉक्टर नहीं मिला तो वापस ओपीडी में आया लेकिन कहा कि चिकित्सक नहीं मिले।

निमोनिया की शिकायत होने के बाद उसे ब्यावरा से राजगढ़ रेफर किया था। उस दौरान बच्चे के हाथ में ट्रिप भी लगी हुई थी। इस बीच बारिश में यहां से वहां ले जाते हुए परिजन बच्चे के यह इलाज की उम्मीद से उसे लेकर जिला अस्पताल राजगढ़ आए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews