अगर आप भी नए साल पर करते हैं ये काम, तो हो जाएं सावधान, हो सकती है परेशानी

अगर आप भी नए साल पर करते हैं ये काम, तो हो जाएं सावधान, हो सकती है परेशानी

New Year 2024 : नया साल शुरू होने में 6 दिन बाद बचे हैं। ऐसे में लोग नए साल का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह एक ऐसा दिन होता है, जब लोग नई उमंग के साथ अपने नए साल की शुरुआत करते हैं। पुराने सारे गिले-शिकवे भूलकर वह एक नया चैप्टर इस दिन स्टार्ट करते हैं। जिसके लिए वह कई तरह के रेगुलेशंस भी खुद की लाइफ का हिस्सा बनते हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्रों की मानें तो इस दिन घर में मोर का पंख खरीद कर लाने से पूरे साल घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है तो वहीं कुछ ऐसे भी काम होते हैं, जिन्हें भूल कर कर लिया जाए, तो पूरे साल परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी देखने को मिलता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि आखिर नए साल के क्या नहीं करना चाहिए?

अंधेरा ना करें

नया साल नई उमंग और आशा की किरणें लेकर आता है। यह किसी उत्सव से काम नहीं होता। लोग इस दिन धूमधाम से इसे खास बनाते हैं और अपने दोस्त, फैमिली या फिर पार्टनर के साथ इसे सेलिब्रेट करते हैं। इसके अलावा, कुछ लोग इस दिन मंदिर में पूजा-पाठ भी करने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नियम पूर्वक विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना करने पर सालों भर घर में सुख और समृद्धि आती है। इसलिए भूलकर भी इस दिन घर में अंधेरा नहीं करना चाहिए। उस दिन करें कि अंधेरा ना हो।

तामसिक भोजन ना खाएं

इस दिन लोग पिकनिक मनाते हैं, नाइट पार्टी करते हैं। जिसमें लोग नॉनवेज खाना पसंद करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इस दिन लोग घरों में विधि-विधान से पूजा करते हैं, ताकि माता लक्ष्मी की कृपा आपपर सालों भर बनी रहे।

ब्लैक कलर अवॉइड करें

ब्लैक कलर वैसे तो आजकल फैशन का हिस्सा माना जाता है लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काला रंग अशुभ होता है। इसलिए भूल कर भी नई साल की शुरुआत काले रंग के साथ नहीं करनी चाहिए। जिससे पूरे साल नकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। इसलिए कोशिश करें कि काले रंग अवॉइड करें।

कर्ज लेने से बचें

इस दिन कर्ज लेने से बचें। ऐसा माना जाता है कि यदि आप साल के पहले दिन यानि 1 जनवरी को कर्ज लेते हैं, तो सालों भर आप कर्ज में डूबे रहेंगे। जिससे आपकी परेशानियां कभी खत्म नहीं होगी। यदि आपके पास पैसे ना भी हो तब भी आप इस दिन किसी से उधार लेने से बचें। वरना पूरे साल आपके यहां कंगाली छाई रहती है।

शांति बनाए रखें

नए साल पर सभी के साथ गिले-शिकवे भुलाकर एक नए सिरे से रिश्तों की शुरुआत करनी चाहिए। इसके अलावा, घर-परिवार में इस दिन शांति बनाए रखें। किसी से भी लड़ाई, झगड़ा ना करें। इससे मन और वातावरण में नकारात्मक एनर्जी बनती है, जिससे पूरा साल बर्बाद हो सकता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews