इंदौर में कोरोना संकट के बीच निगम जोन दफ्तर के पास मिला दोमुंहा सांप

इंदौर में कोरोना संकट के बीच निगम जोन दफ्तर के पास मिला दोमुंहा सांप

इंदौर।आकाश धोलपुरे

इंदौर(indore) में सोमवार(monday) सुबह शहर के नगर निगम के पिपलियाहाना स्थित जोन क्रमांक 19 के मुख्य द्वार के स्कीम नंबर 140 में एक प्लॉट पर आज दो मुंह का सांप दिखाई दिया। सांप सबसे पहले जितेंद्र सिंह नामक युवक ने देखा। जिसके बाद इसकी जिसकी सूचना जोनल अधिकारी(zonal officer) को दी गई और जोनल अधिकारी देवलासे के निर्देश पर दो मुंह के सांप को पकड़कर चिड़ियाघर भेजा गया ।

बता दें कि इस दो मुंहे सांप की बाजार में लाखों की कीमत बताई जा रही है। इस सांप से कई प्रकार की दवाई में उपयोग किया जाता है। जानकारी के मुताबिक उद्यान कर्मचारी पंकज दुबे द्वारा दो मुंहे सांप को पकड़ा गया दुबे ने बताया कि लगभग 8:30 बजे सुबह हमारे कर्मचारियों ने इसकी जानकारी मिली थी। सांप की लंबाई ढाई से 3 फीट के बीच बताई जा रही है। हांलाकि डाउन के बीच जब ये खबर क्षेत्र में लगी तो लोग लॉक डाउन(lockdown) के बीच सांप को देखने के लिए उत्सुक दिखाई दिए लेकिन कर्मचारियों ने लोगो को घर मे रहने कि हिदायत दी। इसके बाद सांप को शहर के चिड़ियाघर मे ले जाया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews