स्वास्थ्यगत कारणों के चलते इंदौर CMHO अवकाश पर, Dr. M.P. Sharma संभालेंगे जिम्मेदारी

स्वास्थ्यगत कारणों के चलते इंदौर CMHO अवकाश पर, Dr. M.P. Sharma संभालेंगे जिम्मेदारी

इंदौर।आकाश धोलपुरे

इंदौर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर कोरोना काल मे स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले CMHO डॉ. प्रवीण जाड़िया कम से कम 4 सप्ताह तक काम पर नही लौटेंगे। दरअसल, स्वास्थ्यगत कारणों के चलते CMHO इंदौर लंबी छुट्टी पर चले गए है ऐसे में बिना किसी देरी के स्वास्थ्य व्यवस्थाओ को सुचारू रूप से संचालित कराने को लेकर निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र प्रसाद शर्मा जिला अस्पताल इंदौर को प्रभारी CMHO इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश की ओर से जारी आदेश के बाद इंदौर में अब नए CMHO कोरोना से जंग में स्वास्थ्य विभाग की अगुआई करेंगे। बता दे कि संकट काल के दौरान ये दूसरा मौका है जब डॉ. प्रवीण जाड़िया स्वास्थ्य लाभ हेतु अवकाश पर गए थे इसके पहले डॉ. माधव हसानी ने उनके स्थान पर कुछ दिन के लिए प्रभार सम्भाला था लेकिन वर्तमान में उन पर मास्क मामले को लेकर जांच जारी है लिहाजा, अब इंदौर के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी डॉ.एम.पी.शर्मा के हाथों में है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews