Earthquake In Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यो में भूकंप के महसूस हुए झटके, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

Earthquake In Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यो में भूकंप के महसूस हुए झटके, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

Earthquake In Delhi NCR : देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। आज गुरूवार को दोपहर में दिल्ली-एनसीआर समेत जम्मू-कश्मीर के पूंछ इलाके में भी में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था और हिंदुकुश क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 रही ।  इस दौरान घबराकर लोग घरों और दफ्तरों से बाहर आ गए , हालांकि अभी तक कहीं से भी जान माल की हानि की खबर सामने नहीं आई है।

दिल्ली एनसीआर के अलावा कई राज्यों में महसूस हुए भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 रही और भूकंप का केंद्र पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर था। फिलहाल कहीं से भी जान-माल की हानि की सूचना नहीं है।दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब सहित चंड़ीगढ़ और जम्मू कश्मीर के में भी कहीं कहीं भूकंप के झटके महसूस किए।  भूकंप के ये झटके केवल भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। यहां लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर भागते हुए नजर आए।

नेशनल सेंटर सिस्मोलोजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 6.1 तीव्रता का भूकंप 11-01-2024 टाइम 14:50:24 IST बजे आया है, जिसका अक्षांश: 36.48 और लंबाई: 70.45, गहराई: 220 किमी, स्थान: अफगानिस्तान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews