West Bengal Elections : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर “हमले” को ECI ने नकारा

West Bengal Elections : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर “हमले” को ECI ने नकारा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान 10 मार्च को कार के दरवाजे से चोट लगने  के कारण घायल हुई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) द्वारा लगाए गए हमले की साजिश के आरोपों को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने ख़ारिज कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य सरकार और घटना की जाँच के लिए नियुक्त विशेष पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में हमले की साजिश के सुबूत नहीं मिले है।

ये भी पढ़ें – कब तक होंगे नगरीय निकायों के चुनाव, जानिए इस खबर में

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 10 मार्च की घटना के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बन्दोपाध्याय से रिपोर्ट मांगी थी साथ ही विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे और विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक से भी जाँच करवाई थी।  तीनों की रिपोर्ट आने के बाद आज रविवार को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अधिकारियों  ने बैठक की और कहा कि  रिपोर्ट देखने के बाद कहा जा सकता है कि  10 मार्च की घटना में हमले के सुबूत नहीं है यानि ये कोई साजिश नहीं हो सकती। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने कहा कि  जिस समय ममता बनर्जी  (Mamata Banerjee)के साथ हादसा हुआ आसपास भारी भीड़ थी और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) कड़ी पुलिस सुरक्षा में थी।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा भारत निर्वाचन आयोग (ECI) को जो रिपोर्ट भेजी गई है उसमें कहा गया है कि 10 मार्च को ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को कार के दरवाजे से चोट लगी है। हालाँकि इस रिपोर्ट में ये नहीं कहा गया कि कार का दरवाजा ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के पैर से कैसे टकराया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews