चीन विरोध : इंदौर में जिनपिंग को पड़ी लात, माचिस की एक तीली से जलकर हुआ खाक

चीन विरोध : इंदौर में जिनपिंग को पड़ी लात, माचिस की एक तीली से जलकर हुआ खाक

इंदौर।आकाश धोलपुरे

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देश की सेना के सम्मान में शहर के महू नाका पर अनूठा विरोध जताया गया। यहां बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले पर जमकर लात चलाई इतना ही नही एक बजरंगी ने माचिस की एक तीली को जैसे ही जलाकर पुतले की तरफ़ फेंका वैसे ही चायना मेड नकली उत्पाद की तरह ड्रेगन के बादशाह का ना सिर्फ चेहरा जला बल्कि वो खुद भी जलकर खाक हो गया।

दरअसल, भारत – चीन सीमा पर गलवान घाटी में हुए विवाद के बाद सेना 20 जवान शहीद हो गए और इतनी ही संख्या में घायल भी हुए है जिसके बाद भारतीयों में चीनी ड्रैगन के प्रति लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है और ये ही वजह है देशभर में चीनी उत्पादो का बहिष्कार और विरोध किया जा रहा है। इंदौर के महू नाका चौराहे पर चीन के राष्ट्रपति और चीनी उत्पादो का पुतला बजरंग दल द्वारा फूंका गया।

इंदौर के महूनाका चौराहे से बजरंग दल ने देश की जनता से मांग कर कहा कि देश के नागरिक चीनी उत्पाद का बहिष्कार करें ताकि सीमा पर डटे हमारे जवानों को हौसला मिले और हर हिंदुस्तानी अपने पॉकेट से चीन पर वार करे ताकि उसकी अर्थव्यवस्था को ठिकाने लगाया जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews