Eid-ul-Fitr 2020: ईदगाह में नही बल्कि मस्जिद व घरों में अदा की गई नमाज़

Eid-ul-Fitr 2020: ईदगाह में नही बल्कि मस्जिद व घरों में अदा की गई नमाज़

इंदौर।आकाश धोलपुरे।
मस्जिदो में ईद की नमाज़ अदा की गई लेकिन मस्जिदे कोरोना की बीमारी के चलते खाली नजर आई महज 4 नमाजियो द्वारा मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी के साथ नमाज अदा की।

दरअसल, कोरोना कॉल में मध्यप्रदेश का इंदौर कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है कोरोना वायरस के चलते शहर में लाकडाउन जारी है । वही सरकार द्वारा सबको सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए कहा जा रहा है बीते रमज़ान माह के बाद आज ईदुल फित्र (ईद) के दिन मुस्लिम समाज द्वारा विशेष नमाज अदा की जाती है लेकिन जहा सावधानी के चलते देश मे लॉकडाउन 4.0 जारी है। इसे देखते हुए शहर काजी इशरत अली द्वारा फरमान जारी किया गया था कि कोई मुस्लिम ईद की नमाज पढ़ने ईदगाह ओर मस्जिद न जाते हुए अपने ही घर में नमाज अदा करे।

वही इंदौर के सिकंदराबाद मस्जिद ने भी इसी फरमान के चलते मस्जिद से एलान कर सब को इत्तला कर दी थी कोई मस्जिद ना आए और अपने ही घर पर ईद की नमाज अदा करे मस्जिद में ईद की नमाज़ तो अदा की गई लेकिन केवल 4 नमाजियों द्वारा सबने मास्क लगाकर नमाज अदा की ओर नमाज़ में सोशल डिस्टेंस का भी बखूबी ध्यान रखा गया।

वही मस्जिद के इमाम मोहम्मद शाहनवाज सिकंदराबाद मस्जिद ने बताया कि हमारे ओलमाए इकराम व प्रशासन द्वारा इजाजत दी गई थी उसी तरह हमने पूरे रमजान में केवल मस्जिद के सदस्यों द्वारा ही नमाज अदा की ओर उसी तरह हम लोगो ने आज ईद की भी नमाज अदा की सिर्फ पांच नमाज़ी थे जो तरीका बताया गया था डिस्टेंस का उसी तरह नमाज़ अदा की व इस कोरोना वायरस की बीमारी से हमे हमारे मुल्क के रहवासियों की अल्लाह हिफाजत फरमाए यह दुआ भी की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews