Burhanpur: राशन से वंचित लोगों के लिए सांसद की पहल पर ग्रेन बैंक की स्थापना

Burhanpur: राशन से वंचित लोगों के लिए सांसद की पहल पर ग्रेन बैंक की स्थापना

बुरहानपुर।शेख रईस

लॉक डाउन 2 में 20 अप्रैल के बाद कुछ जिलों में मिलने वाली छूट के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिसको लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों की एक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट में किया गया। जिसमें सभी से लॉक डाउन में छूट को लेकर विचार विमर्श किया गया सबसे ज्यादा चर्चा बैठक में खाद्यान्न को लेकर की गई।

जिसमें मध्यप्रदेश शासन द्वारा BPL कार्ड धारियों चिह्नित 25 केटेगिरी के अलावा ऐसे लोगो के लिए भी खाद्यान देने की बात की गई। जिनके पास BPL कार्ड नही है जो गरीब परिवार लॉक डाउन में शहरी क्षेत्रों के परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था नही कर पा रहे है। उनको भी खाद्यान्न उपलब्ध करने हेतु क्षेत्रीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने ग्रेन बैक बनने की बात कही। जिसका सभी ने स्वागत किया सबसे पहले नंदकुमार सिंह चौहान ने अपनी तरह से 25 क्विंटल गेंहू देने का एलान किया। इसके बाद पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने 25 क्विंटल, अजय रघुवंशी ने 25 क्विंटल, ज्ञानेश्वर पाटिल ने 25 क्विंटल, जिले के दोनों विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह ने 50 क्विंटल जिसमे से शाहपुर क्षेत्र के किये 25 और बुरहानपुर शहरी क्षेत्र के लिए 25 क्विंटल दिया। वही नेपानगर विधायक सुमित्रा कस्डकर ने नेपानगर के लिए 25 क्विंटल देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त वहा मौजूद मनोज तारवाला, अनिल भोसले, परवेज सलामत सहित अन्य लोगो ने भी गेंहू देने की घोषणा की। जिला कलेक्टर राजेश कौल ने ग्रेन बैंक के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर आर.टोपो को नियुक्त किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews