राजस्थान मामले पर पूर्व लोकसभा स्पीकर की टिप्पणी- नही होनी चाहिए युवा नेतृत्व की उपेक्षा

सुमित्रा महाजन

इंदौर।आकाश धोलपुरे

देश की पूर्व लोकसभा स्पीकर और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुमिता महाजन ने मंगलवार को राजस्थान में चल रही राजनीतिक उथल पुथल पर पूछे सवाल के जबाव में कहा कि राजस्थान में जो चल रहा है वो कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई है लेकिन मैं एक बात कहना चाहती हूं कि ये सोचने का समय आया है कि युवा नेतृत्व की उपेक्षा भी नही होनी चाहिये और भारतीय जनता पार्टी ने एक प्रकार से ये सोचना शुरू कर दिया है कि युवा नेतृत्व की उपेक्षा नही चाहिये उनको भी अपना कृतित्व दिखाने का मौका मिलना चाहिए ऐसे कांग्रेस का नाम लिए बगैर ताई ने कहा उनके संगठन को ध्यान देना चाहिए इस बात पर।

पूर्व लोकसभा स्पीकर ने ये बात से बीजेपी महिला मोर्चा के घर-घर मोदी घर-घर तुलसी अभियान को प्रारंभ करते वक्त कही। हालांकि ताई के सांवेर उपचुनाव के इस अभियान के जरिये मैदान संभालते ही ये चर्चा भी शुरू हो गई है कि अभियान के जरिये सांवेर उपचुनाव के मैदान में उनकी दस्तक है जिसका फायदा बीजेपी को बहुत हद तक मिलेगा क्योंकि सांवेर ग्रामीण क्षेत्र में ताई की गहरी पैठ है। ताई ने उपचुनाव की बात नही नकारा और कहा कि राजनीति में चुनाव होते है पहले 5 साल में चुनाव होते थे अब उसके पहले भी चुनाव होने लगे हैं लिहाज़ा चुनाव में सक्रिय रहना चाहिए। वही रेलमंत्री को लिंक एक्सप्रेस के लिए लिखी गई चिट्टी पर उन्होंने कहा कि इंदौर की उपेक्षा न हो इसलिए कड़े शब्दों में रेल मंत्री को चिट्ठी लिखी थी। वही उन्होंने लॉक डाउन के सवाल पर कहा कि लॉकडाउन ना लगे लेकिन लोगों में जागरूकता लाना बहुत जरूरी है।

घर घर तुलसी अभियान पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि यह संकल्प बहुत पुराना है लेकिन अब चुनाव है तो इस अभियान को चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews