लॉकडाउन को लेकर महिला अधिकारी की फेसबुक पोस्ट चर्चा में

लॉकडाउन को लेकर महिला अधिकारी की फेसबुक पोस्ट चर्चा में

राजगढ़ (rajgaurh) जिले (district) में थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आई राजगढ की तत्कालीन एसडीएम (sdm) प्रिया वर्मा (priya verma) की एक फेसबुक (facebook) पोस्ट (post) अब चर्चा में है। प्रिया वर्मा ने यह पोस्ट लॉक डाउन के दौरान पलायन का दर्द झेल रहे गरीब लोगों को लेकर लिखी है। एक चित्र के साथ उन्होंने दो पंक्तियां लिखी हैं “अगले जन्म मोहे गरीब न कीजो।”

प्रिया वर्मा के इस पोस्ट पर हजार से ज्यादा कमेंट आए हैं जिसमें कई लोगों ने इस पोस्ट की तारीफ भी की है और कुछ लोगों ने प्रिया वर्मा को उनके अधिकारी होने के नाते इस तरह की पोस्ट न करने की सलाह दी है। ऐसे लोगों के लिए प्रिया वर्मा ने लिखा है “जिसने खुद गरीबी देखी हो वही इस दर्द को महसूस कर सकता है।” वहीं कुछ लोगों ने प्रिया वर्मा को इस पूरे मामले में अधिकारी होने के नाते कुछ सार्थक प्रयास करने की सलाह भी दी है।

प्रिया वर्मा राजगढ़ की तत्कालीन कलेक्टर निधि निवेदिता के साथ उस समय चर्चा में आई थी जब बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन किया था और उस समय कुछ कार्यकर्ताओं की कलेक्टर और तत्कालीन एसडीएम ने पिटाई कर दी थी। सरकार आते ही शिवराज ने पहला काम इन दोनों महिला अधिकारियों की पदस्थापना परिवर्तन करने का किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews