परिजनों ने थाना प्रभारी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, SP ने किया लाइन अटैच

परिजनों ने थाना प्रभारी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, SP ने किया लाइन अटैच

शिवपुरी।

मध्यप्रदेश(madhya pradesh) में लॉकडाउन(lockdown) के बीच पुलिसकर्मियों(police) पर एक के एक मामले सामने आ रहे हैं। जहाँ आये दिन पुलिस पर लग रहे आरोप थमने का नाम नहीं ले रहे। इसी बीच शिवपुरी(shivpuri) जिले में पुलिस द्वारा एक युवक की जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद फिजिकल थाना प्रभारी सुनील खेमरिया को लाइन अटैच कर दिया है। वहीँ पुलिस की मार के बाद बेहोश हुए युवक को अस्पताल(hospital) में भर्ती करवाया गया है। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

दरअसल मामला शिवपुरी जिले के फिजिकल थाना पुलिस स्टेशन का है। जहाँ पुलिस पर एक युवक की जमकर मारपीट कर प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। युवक के परिजन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने मारपीट क़र युवक को बेहोशी की हालत में उनके हवाले किया हैं। बता दें कि अशोकनगर(ashoknagar) की मजिस्ट्रेट कल्पना कोतवाल की मां काशी देवी पत्नी प्रेम सिंह ने आरोप लगाते हुए फिजिकल थाने में बीती शाम शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी कल घर आई थी। जिसके बाद जब वो उन्हें छोड़कर घर लौट रही थी। तब दो युवक विकास शाक्य और उसके दोस्त विक्की शाक्य ने उनका रास्ता रोका। उनके साथ गली गलौज की। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवक को थाने बुलाया था।

वहीँ दूसरी तरफ प्रताड़ित युवक के परिजनों के अनुसार जब उन्हें बेटा सौंपा गया तो वो बेहोश था। परिजन जब उसे घर ले गए तभी तबियत बिगड़ी तोयुवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे ग्वालियर रेफर किया गया। उसके बाद प्रताड़ना के आरोप सामने आते ही एसपी राजेश चंदेल ने टीआई खेमरिया को लाइन अटैच किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews