MIG – 21 फाइटर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत, IAF ने दिए जाँच के आदेश

MIG – 21 फाइटर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत, IAF ने दिए जाँच के आदेश

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  भारतीय वायुसेना (IAF) का लड़ाकू विमान MIG -21 पंजाब के मोगा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  दुर्घटना गुरूवार की रात हुई। बताया जा रहा है कि विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था, इसे स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी (Sqn Ldr Abhinav Choudhary ) उड़ा रहे थे। दुर्घटना में गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार MIG – 21 लड़ाकू विमान ने राजस्थान के सूरतगढ़ से उड़न भरी थी और रात करीब साढ़े नौ बजे  पंजाब के मोगा के गांव लंगियाना में एक तेज धमाके की आवाज से ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्होंने दौड़कर देखा तो खेत में एक विमान करीब पांच फीट धंसा हुआ था। आसपास बहुत दूर तक विमान के टुकड़े पड़े थे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।  पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही मोगा के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल सहित तमाम आला अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और पायलट को ढूंढने के प्रयास शुरू हुए। सूचना मिलते है बठिंडा एयरफोर्स और हलवारा एयरफोर्स की टीमें मौके पर पहुंची।  करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दुर्घटनास्थल से कुछ दूर पायलट अभिनव चौधरी का शव बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें – Viral Nude Video पर एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने कही ये बात, बोलीं- ‘मुझे बहुत ट्रोल किया गया था’

दुर्घटना की जानकारी भारतीय वायुसेना (IAF) ने अपने ट्विटर हैंडिल पर आज शुक्रवार को शेयर करते हुए लिखा कि पिछली रात पश्चिमी सेक्टर में भारतीय वायुसेना का एक बाइसन एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसे स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी उड़ा रहे थे। भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना की कोर्ट ऑफ़ इन्क्वारी के आदेश देने की जानकारी भी साझा की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews