उपचुनाव : पूर्व मंत्री जीतू पटवारी पर एक्शन, हुई एफआईआर

fir against jitu patwari

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) October 25, 2020

दरअसल, 20 अक्टूबर को ग्राम पिवडाय में कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर बग़ैर अनुमति के चुनाव प्रचार में वाहनों के उपयोग किये जाने पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन पाया गया था। रिटर्निंग अधिकारी मंडलोई द्वारा 24 घंटे के भीतर जवाब माँगा गया था। संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर पर्यवेक्षक की शिकायत पर खुडैल थाने में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, इंदौर के चुनावी रण में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पूर्व मंत्री अक्सर अपने भाषणों में एफआईआर का जिक्र करते है और अब उन पर एक और एफआईआर दर्ज हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews