पहली बार: कोरोना पॉजिटिव पर FIR, पुलिस का मानना, फुलप्रूफ प्लानिंग कर शहर में की घुसपैठ

पहली बार: कोरोना पॉजिटिव पर FIR, पुलिस का मानना, फुलप्रूफ प्लानिंग कर शहर में की घुसपैठ

ग्वालियर।अतुल सक्सेना

पिछले दिनों दिल्ली(delhi) से ट्रक में बैठकर चोरी छिपे ग्वालियर(gwalior) आये कोरोना(corona) पॉजिटिव(positive) मरीज पर पुलिस ने FIR दर्ज की है और ये पहली बार हुआ है जब किसी मरीज पर ही FIR हुई हो। पुलिस का मानना है कि मरीज ने फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ शहर में घुसपैठ की और लोगों को खतरे में डाला।

बहोड़ापुर क्षेत्र में रहने वाले एक मुस्लिम युवक के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल ये युवक दिल्ली से ट्रक में बैठकर ग्वालियर आया और चोरी छिपे घर में पहुँच गया। यहाँ ये 24 घंटे तक छिपा रहा। पुलिस का मानना है कि युवक ने फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ शहर में घुसपैठ की प्लानिंग की और कई लोगों को संक्रमण के खतरे में डाला। सीएसपी नागेंद्र सिंह के मुताबिक युवक को अंदाजा था कि उसकी तबियत बिगड़ रही है लेकिन वह दिल्ली से दबे पाँव शहर में आकर घर में छिप गया इतना ही नहीं उसकी लोकेशन पता नहीं चले इसलिए उसने अपना फोन भी बंद कर लिया और फिर बड़े नाट्कीय अंदाज में पुलिस के पास पहुँच गया। उसका सेम्पल पॉजिटिव आने के बाद पुलिस ने मरीज के खिलाफ आपदा प्रबंधन के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मरीज को लेकर दिल्ली से ग्वालियर आये ट्रक ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर के साथ मरीज मुस्लिम युवक का नाम भी FIR में जोड़ा गया है। उधर अब युवक को दिल्ली से ग्वालियर लेकर आया ट्रक ड्राइवर अब बयान बदल रहा है। अब उसका कहना है कि उसने युवक को पुरानी छावनी में नहीं ट्रांसपोर्ट नगर में उतारा था और वहाँ उसे लेने के लिये पहले से ही कोई मौजूद था जो उसे लेकर चला गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews