वन मंत्री विजय शाह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, चुनाव याचिका खारिज

Admission-in-MBBS-even-after-qualifying;-student-claims-dead-on-DMEs-and-medical-colleges

जबलपुर।संदीप कुमार।
शिवराज सरकार (Shivraj Sarkar) में वन मंत्री विजय शाह (Forest Minister Vijay Shah) को हाईकोर्ट (Highcourt) से बडी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने शाह के खिलाफ लगी चुनाव याचिका को खारिज कर दिया है।याचिका में लगाए गए आरोप निराधार पाए गए है।शाह हरसूद विधानसभा सीट (Harsud Assembly Seat) से भाजपा विधायक हैं । जस्टिस बीके श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने यह फैसला दिया।

दरअसल, यह याचिका गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी राधेश्याम दरसीमा (Gondwana Ganatantra Party candidate Radheshyam Darseema) ने लगाई थी। जिसमें धार्मिक प्रलोभन देकर वोटर्स को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया था । चुनाव याचिका में शाह पर विधानसभा चुनाव के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन निरस्त कर फिर से चुनाव कराने का आग्रह किया गया था। शाह ने चुनाव के पहले भागवत कथा आयोजित की थी।

शाह की ओर से हाईकोर्ट में तर्क दिया गया कि पार्टी का प्रत्याशी घोषित होने से पहले धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया था । किसी भी मतदाता को प्रभावित नही किया गया।मंत्री शाह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह ने इन आरोपों पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने तर्क दिए कि भंडारा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व हुआ था। लिहाजा आरोप साक्ष्य के अभाव में झूठे माने जाएंगे।याचिकाकर्ता ने महज राजनीतिक विद्वेषवश यह चुनाव याचिका दायर की है। कोर्ट ने चुनाव याचिका निरस्त कर दी

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews