क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आये चार बदमाश, 9 पिस्टल 4 जिंदा राउंड बरामद

क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आये चार बदमाश, 9 पिस्टल 4 जिंदा राउंड बरामद

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर क्राइम ब्रांच (Gwalior Crime Branch) पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं इनमें दो बदमाशों मेरठ उत्तर प्रदेश के हैं तो दो बदमाशों भिंड जिले के हैं। इनके कब्जे से 9 देसी पिस्टल और 4 जिंदा राउंड बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी (SP Amit Sanghi) ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि  कुछ लोग शिवपुरी से हथियारों की खेप लेकर ग्वालियर आ रहे हैं। सूचना के बाद डीएसपी क्राइम रतनेश तोमर और विजय सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीआई क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता और टीआई थाना थाटीपुर आर वी एस विमल की टीम ने शीतला माता मंदिर तिराहे पर चैकिंग पॉइंट लगा दिया । पुलिस को शिवपुरी की तरफ से एक वैगन आर कार आती दिखी। गाड़ी में बैठे बदमाशों ने पुलिस चैकिंग देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए चारों बदमाशों की जब पुलिस ने तलाशी ली तो इनके पास से 9 देसी पिस्टल और 4 जिंदा राउंड बरामद हुए। पकड़े गए बदमाशों में दो भिंड के और दो उत्तरप्रदेश के मेरठ के हैं। पूछताछ में मेरठ के एक बदमाश ने कहा कि उसके भाई का अपहरण कर कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी वे लोग जेल से छूट कर आ रहे हैं उनसे बचने के लिए ये पिस्टल खरीदी हैं। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews