सबूत नष्ट करते हुए फिल्मी अंदाज में पकड़ा गया भगोड़ा कारोबारी Mehul Choksi, डोमिनिका में हुआ गिरफ्तार

mehul choksi

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भगोड़ा मेहुल चोकसी (fugitive mehul choksi) सबूत छुपाने और नष्ट करने के प्रयास में आखिरकार पकड़ा गया। मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक (punjab national bank) में 13 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करके फरार हो जाने का आरोप है। बता दें कि भगोड़ा नीरव मोदी (nirav modi) मेहुल चोकसी का मामा है। घोटाले के मास्टरमाइंड और फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका (dominica) में पकड़ा गया है। इसके पहले चोकसी एंटीगुआ (antigua) में छुपा था और फिर वहां से फरार हो गया था। जिसके बाद उसके खिलाफ इंटरपोल ने ‘येलो’ नोटिस’ जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद चोकसी एंटीगुआ की पुलिस कस्टडी में है। जल्द ही उसे भारत को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें… सीएम शिवराज के अधिकारियों को निर्देश- ना करें अभद्रता, इन कलेक्टर्स से जाहिर की नाराजगी

एंटीगुआ के लोकल पुलिस की मानें तो चोकसी डोमिनिका की राजधानी के केन्फील्ड बीच पर देखा गया था। वहां पर वो कुछ कागज़ात और सबूत मिटाने के उद्देश्य से पहुंचा था। उसी वक़्त पुलिस ने उसे देखा और संदेहजनक हरकतों के चलते उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जब उससे डोमिनिका आने का मकसद पूछा गया तो उसके पास कोई जवाब नहीं था। तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब, प्रोफेशनल स्कूबा डाइवर्स को चोकसी द्वारा समुद्र में नष्ट किये गए कागज़ात को ढूंढने के लिए काम पर लगाया गया है।

यह भी पढ़ें… देवास: फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाता था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पूछताछ के दौरान चोकसी ने बताया कि वो नाव के ज़रिये डोमिनिका पहुंचा औए यहां के बाद वो क्यूबा जाने वाला था। रिपोर्ट की मानें तो इसके पहले 62 वर्षीय भगोड़ा कारोबारी चोकसी एंटीगुआ के जॉली हार्बर एरिया में ड्राइविंग करते देखा गया था। इसके बाद वो वहीं पर खाना खाने गया था जिसके बाद से उसे नहीं देखा गया। चोकसी 2018 से सिटिजनशिप लेने के बाद एंटीगुआ औए बरबूड़ा में रह रहा है। डोमिनिका के प्रधानमंत्री ने भी चोकसी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews