गंगा-जमुनी तहजीब: मानवता का अनूठा रंग, टीआई ने ऐसे करवाई रोजा इफ्तारी

गंगा-जमुनी तहजीब: मानवता का अनूठा रंग, टीआई ने ऐसे करवाई रोजा इफ्तारी

इंदौर। आकाश धोलपुरे

यूं तो रमजान(ramzan) के महीने में कोरोना(corona) संकट काल और लॉकडाउन(lockdown) के चलते रोजा इफ्तारी के लिए शहरभर में जगह जगह आयोजन नही हो रहे है क्योंकि सोशल डिस्टेसिंग(social distancing) का पालन करना जरूरी है और साथ ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना भी उतना ही आवश्यक है। लिहाजा प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रोजेदार घर पर ही इफ्तारी कर रहे है। इस बीच शहर के आजाद नगर से ऐसी तस्वीरें सामने आई ही जिसने इफ्तारी को कोरोना के दौर में एक नया रंग और रूप दे दिया है।

दरअसल कोरोना संकट के चलते शनिवार को शहर में गंगा जमुनी तहजीब का नजारा मूसाखेड़ी चौराहा पर देखने को मिला। जहां थाना आजाद नगर के प्रधान आरक्षक ताज मोहम्मद रोजेदार होकर भी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे थे। जिसके चलते वह अपने घर नही जा पा रहे थे। इस बात की जानकारी जैसे ही थाना प्रभारी मनीष डाबर को लगी तो वे तुरंत उप निरीक्षक प्रियंका अलावा के साथ उस चौराहे पर जा पहुंचे जहां ताज मोहम्मद ड्यूटी पर तैनात थे। आजाद नगर थाना प्रभारी ने तुरंत रोजा इफतार की व्यवस्था कर मुसाखेड़ी चौराहे पर ही प्रधान आरक्षक ताज मोहम्मद के साथ बैठ कर उनका रोजा खुलवाया। ताज मोहम्मद ने बताया गया कि आज नमाज में इबादत के दौरान उन्होंने खुदा से दुआ की है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से शहर सहित समूचा मुल्क आजाद हो। थाना प्रभारी के इस दरियादिली कदम की शहर भर में चर्चा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews