इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस में युवती की हत्या, सीहोर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस में युवती की हत्या, सीहोर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

सीहोर, अनुराग शर्मा।  इंदौर-बिलासपुर डाउन एक्सप्रेस संख्या 08233 के डी-3 स्लीपर कोच में एक युवती की हत्या कर दी गई। इसके बाद सीहोर स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई और मंडी थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

सिंगरौली : चौकी प्रभारी के निगरानी में पलक झपकते ओवरलोड गाड़ियां हो रही बॉर्डर क्रॉस

आशंका है कि शुजालपुर और सीहोर स्टेशन के बीच हत्या हुई होगी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारा ट्रेन से फरार हो गया। युवती की गला रेत कर हत्या की गई। मृतका की उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। मृतका की शिनाख्त भोपाल निवासी 27 साल की मुस्कान हाडा के रूप में हुई है जो इंदौर से भोपाल आ रही थी। पुलिस ने फोन पर मृतका के घरवालों से बात कर उन्हें घटना की जानकारी दी है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस कोच में बैठे अन्य यात्रियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका के साथ एक युवक भी सफर कर रहा था जो अब फरार है। फिलहाल शव को  पीएम के लिए भेजा गया है। इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews