
Jabalpur News : जबलपुर में भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा की रिवाल्वर से एक लड़की को गोली मारने का मामला सामने आया है। जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गई है। फिलहाल, अस्पताल में उसका इलाज जारी है, जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, आरोपी की तलाश में जुट गई है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
एमबीए की पढ़ाई कर रही देविका
मिली जानकारी के अनुसार, देविका ठाकुर और प्रियांश विश्वकर्मा के बीच में लंबे समय से दोस्ती थी। फिलहाल, देविका एमबीए की पढ़ाई कर रही है जो जबलपुर के राइट स्थित मकान में रहती है। दोनों की दोस्ती के बारे में देविका के घर में भी पता था। बता दें कि प्रियांश रेत और जमीन की प्लाटिंग का काम करता है। वहीं, प्रियांश के बारे में सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका प्लाटिंग को लेकर भी कई जगह विवाद हुआ है। कम पैसे में दूसरों की जमीन पर कब्जा कर उस पर प्लाटिंग करने जैसे आरोप भी उसपर लगते रहे हैं।
मौके से फरार
इस घटना के बाद प्रियांश अपने ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज और रिवाल्वर लेकर फरार हो गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

