J & K में फंसी लड़की ने Video जारी कर लगाई गुहार “मैं हुई लव जिहाद की शिकार, कोई मदद करो”

J & K में फंसी लड़की ने Video जारी कर लगाई गुहार “मैं हुई लव जिहाद की शिकार, कोई मदद करो”

ग्वालियर, अतुल सक्सेना 

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बोल रही इस लड़की की बात मानें तो वो लव-ज़िहाद का शिकार हुई है। हालांकि एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करती। वीडियो में बोल रही लड़की अपना नाम नेहा खत्री बता रही है और खुद को ग्वालियर का रहने वाला बता रही है। लड़की का कहना है कि वो इवेंट के सिलसिले में जयपुर गई थी वहाँ उसकी एक लड़के से दोस्ती हुई उस लड़के ने अपनी पहचान छिपाई। खुद को हिंदू बताया और प्रेम में फंसाया, गलत काम किया।उसका पैसा लूटा। उसके साथ रहा।

फिर छः महीने पहले लड़का उसे शादी के बहाने से जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के सूरनकोट ले आया यहाँ उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। लड़की ने आरोप लगाया कि लड़के ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी कर ली। अब मेरा पति शौकत अली खान मुझे प्रताड़ित करता है। उसके पिता, माँ, बहन, बहनोई, भांजिया सब उसके साथ मारपीट करते है। ये सिलसिला 6 महीने से शौकत के गाँव के घर में जारी है। कल उसे जान से मारने की कोशिश की गई और घर से भी निकाल दिया अब वो दर दर भटक रही है पुलिस भी उसकी मदद नहीं कर रही।

लड़की ने गर्दन और हाथ पर चोट के निशान वीडियो में दिखाते हुए कहा कि मेरे पति शौकत और उसके परिवार वालों ने मेरे शरीर पर इतने निशान दिये हैं जिसे मैं दिखा नहीं सकती। लड़की ने वीडियो वायरल कर मदद करने की गुहार लगाई है। इस समय ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ये कितना सच है और इसमें कहीं गई बातें और लड़की का नाम कितना सही है हम इसकी पुष्टि नहीं करते। बहरहाल लड़की का कहना है कि वो सूरनकोट में भटक रही है, मदद की गुहार लगा रही है। लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews