Gold Silver Price: लम्बे समय के बाद सोना चांदी में लौटी थोड़ी चमक, फिर भी अच्छा मौका

gold silver

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पिछले कई दिनों से लगातार कीमतों में आ रही कमी की वजह से दोनों कीमती धातुओं सोना चांदी (Gold Silver) की चमक फीकी पड़ रही है लेकिन ये कारोबारी हफ्ता थोड़ी राहत शुरू हुआ है जिसके चलते सोने चांदी (Gold Silver) में थोड़ी चमक लौट आई है। नए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन कीमतों में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है।

दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत 47,860  रुपये प्रति दस ग्राम देखी गई वहीँ 22 कैरेट सोने (Gold) की कीमत 43,870 रुपयर प्रति दस ग्राम रही।  मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 43,530 प्रति दस ग्राम और 24  कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 44,530 रहा।  उधर कोलकाता के बाजार में 22 कैरेट सोना (Gold) 44,180 प्रति दस ग्राम रहा तो 24 कैरेट सोना (Gold) 46,820 प्रति  दस ग्राम रहा।  चेन्नई में 22 कैरेट सोना (Gold ) सबसे कम 42,210 प्रति दस ग्राम पर रहा तो 24 कैरेट सोना (Gold) 46,050 प्रति दस ग्राम की कीमत  पर रहा।

ये भी पढ़ें – राहुल गांधी का बड़ा दावा-ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी नहीं बनेंगे CM, BJP में खलबली

सोने की कीमतों के साथ साथ सराफा बाजार में चांदी की कीमतों (Silver Rate) में भी थोड़ा सुधार देखा गया।  बाजार खुलने के समय चांदी (Silver) भी चमकी। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता  के सराफा बाजारों में चांदी ( Silver) 66,500 प्रति किलो बिकी तो वहीँ चेन्नई में ये महँगी होकर 71,000 प्रति किलोग्राम रही।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews